जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की सुबह हुए गोलीकांड मामले का पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने सफल उद्भेदन किया है। इस कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस टीम ने देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। घटना 13 अगस्त को सुबह फ्लाई ओवर ब्रिज पर हुई थी, जहां एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।
मामले में जख्मी के भाई रौशन कुमार के आवेदन पर थाना कांड संख्या -86/25 दर्ज की गई थी। इसमें नामजद अभियुक्त कारेलाल यादव, अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अभिजीत सिन्हा उर्फ सोनू समेत तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खगड़िया ने विशेष टीम का गठन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्त अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिन्हा और अभिजीत सिन्हा उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अनुसंधान के क्रम में अज्ञात अपराधी मिथुन कुमार (मुख्य शूटर) को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर अमनी गांव निवासी सिंदु कुमार और पिंटू कुमार को भी दबोच लिया गया। तीनों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
खगड़िया पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने गोलीकांड का उद्भेदन, तीन अभियुक्त हथियार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


