30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खादी मॉल, पटना में “राखी पर लाइव मधुबनी पेंटिंग” कार्यक्रम का सफल समापन कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख पटना, 8 अगस्त 2025 — बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत संचालित खादी मॉल, पटना में “राखी पर लाइव मधुबनी पेंटिंग”कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर बिहार की समृद्ध लोककला मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। यह कार्यक्रम 2 अगस्त 2025 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों ने राखी से जुड़े विषयों पर 7 दिनों तक खादी मॉल में लाइव मधुबनी चित्रकारी की, जिसे मॉल में आए दर्शकों और खरीददारों ने अत्यंत उत्साह के साथ लाइव डेमो देखा। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायक शब्दों ने युवाओं को पारंपरिक कला की ओर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में बोर्ड के सहायक लेखा पदाधिकारी श्री अभय सिंह एवं मॉल प्रबंधक श्री रमेश चौधरी द्वारा प्रतिभागी कलाकार सुप्रिया सिन्हा, द होप ट्रस्ट, और निशा पारसरमका को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन से न केवल कलाकारों को मंच मिला, बल्कि आमजन को भी बिहार की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
खादी मॉल, पटना द्वारा इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य पारंपरिक कला एवं शिल्प को पुनर्जीवित करना और स्थानीय कलाकारों को सशक्त बनाना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें