27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

गदहा मंगवाईये, चढ़ कर पूरा शहर घूमेंगे, महामूर्ख सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सुधीर त्रिपाठी,आईएएस ने बतौर डीएम कहा था – डॉ अरविन्द वर्मा

*अबतक कई आईएएस, आईपीएस, बिप्रसे ने महामूर्ख सम्मेलन के इतिहास में कराया अपना नाम दर्ज*

*फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन 24 मार्च को , मुख्य अतिथि होंगे मुंबई के फिल्म कलाकार संजू सोलंकी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। 48 वें फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने सम्मेलन की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक पन्नों से अतीत यादों को मीडिया से शेयर करते हुए कहा सुधीर त्रिपाठी, आईएएस ज़िला पदाधिकारी खगड़िया के रुप में उद्घाटन करने श्यामलाल राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन में आए और ताबा पर रखे लोहा के उल्टा हंसुआ से लाल फीता काटकर उद्घाटन किए थे बतौर ज़िला पदाधिकारी सुधीर त्रिपाठी ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरविन्द वर्मा द्वारा किए गए सफ़ल मंच संचालन को सराहा, रंगारंग कार्यक्रमों सहित हास्य काव्य पाठ का आनन्द लिया। पत्रकार व संस्थापक अरुण वर्मा द्वारा दी गई उपाधि “महामूर्खाधिराज” को स्वीकारते हुए सरताज की टोपी पहना। कार्यक्रम समापन के समय सुधीर त्रिपाठी, आईएएस ने मंच संचालक डॉ अरविन्द वर्मा से कहा वर्मा साहब, और कोई कार्यक्रम बचा है ? जी नहीं। इस पर उन्होंने कहा एक आईटम बच गया है । वो क्या ? ज़िला पदाधिकारी सुधीर त्रिपाठी ने कहा गदहा मंगवाइए उसपर चढ़ कर आपलोगों के संग पूरे शहर में घूमूंगा। इतना सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा था। वैसे तो , महामूर्ख सम्मेलन में कई आईएएस, आईपीएस, डिस्ट्रिक्ट जज आदि आए पर सुधीर त्रिपाठी के व्यंगात्मक उदगार एवं लगाव को फरकिया के लोग आज भी नहीं भूला पा रहे हैं। हर वर्ष उनकी यादें आ ही जाती है। इतिहास का पन्ना आज भी बोलता है। महामूर्ख सम्मेलन के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वालों में प्रमुख हैं तत्कालीन डीएम दीपक कुमार सिंह, आईएएस, राजीव रौशन, आईएएस, डीडीसी पी सी सिंह, बिप्रसे, शिव प्रसाद, बिप्रसे, एसडीओ आदित्य प्रसाद,बिप्रसे, एसपी अनिल सिंह, आईपीएस, मिठू प्रसाद, मनोज तिवारी आदि। इस वर्ष 24 मार्च को आहूत महामूर्ख सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में मुंबई से पधार रहे हैं हिन्दी और भोजपुरी फिल्म कलाकार संजू सोलंकी एवं कई नामचीन हस्तियां।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें