27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

राजगुरु व सुखदेव सिंह के शहादत दिवस पर एक सेमिनार आयोजित किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आल इंडिया लायर्स यूनियन गोगरी अनुमंडल कमिटी के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु व सुखदेव सिंह के शहादत दिवस पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रेम शंकर मिश्र ने किया। सेमिनार का विषय पर पूर्व अध्यक्ष विधिज्ञ संघ गोगरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ए आई एल यूं बिहार नलिनेश कुमार सिंहा अधिवक्ता ने विस्तार से भगतसिंह और उनके साथियों के आजादी के संदर्भ में उनके विचारों को रेखांकित किया तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और उपयोगिता पर अपने विचारों को भी रखा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनन्त प्रसाद,अमर सिंह,चमकलाल सिंह, महासचिव प्रियबर्त सिंह, नन्द किशोर मंडल, अंजार आलम कुमुद चन्द्र राय, सीताराम शर्मा, वकील मंडल, नारायण मंडल, प्रहलाद सिंह, संजीव कुमार, बिपिन कुमार, मिथिलेश कुमार सिंहा सत्येन्द्र कुमार, वगैरह अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें