जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत बेला सिमरी चौक स्थित पेट्रोल पम्प परिसर में गांव चले कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के बेला मंडल के सदस्यों के द्वारा जन सभा आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार ने किए।वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहे कि यह कार्यक्रम बीते 4 फरवरी से 11 फरवरी तक हर गांव हर कस्बे में जा जा कर पार्टी के मजबूत स्तंभ बनाने को लेकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने एवम सभी बूथ पर नए पुराने कार्यकर्ता सहित सभी लोगो से मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार पूर्वक चर्चा आमजनों के बीच कराए जाने को लेकर कार्यकर्ता को दिए सलाह । मौके पर मौजूद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ~ केशव सिंह, कमल किशोर केसरी, सुभाष कुमार , सिंटू केसरी , बेला सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र पासवान , अशोक महतो, अमन कुमार, रामप्रताप पासवान,घूरन पासवान, शिव कुमार शर्मा, रामकुमार पासवान एवं दर्जनों राहगीर उपस्थित दिखे।


