25.1 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

गाजे-बाजे और जुलूस के बीच मे पूरी विधिविधान से गणेशजी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

*गुजरात राज्यके वलसाड जिलेकी वापी महानगरपालिका स्थित की डूंगरा तलाब समीप के लेकविउ पैलेस सोसाइटी के चेतनाथ ढकाल जी की आवास पर ढकाल दम्पति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्थापित श्री गणेश पूजा महोत्सव का 31 अगस्त रविवारको हरिया पार्क के नजदीक खाडी की नदीमे जहां गाजे-बाजे और जुलूसके बीचमे पूरी विधिविधान से गणेशजी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन*

JNA/वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट गुजरात राज्यके वलसाड जिलेकी वापी महानगरपालिका स्थित की डूंगरा तलाब समीप के लेकविउ पैलेस सोसाइटी के चेतनाथ ढकाल जी की आवास पर ढकाल दम्पति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्थापित श्री गणेश पूजा महोत्सव का 31 अगस्त रविवारको हरिया पार्क के नजदीक खाडी की नदीमे जहां गाजे-बाजे और जुलूसके बीचमे पूरी विधिविधान से गणपति भगवान की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, आपको बता दे की ढकालजी मूर्ति विसर्जन से पहले श्रीमति कमला ढकाल जी सपरिवार द्वारा श्री गणेशजी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सुश्री मुस्कान कल्पना ढकाल,सिमरन दाहाल,दामीनी बेन, बालकृष्ण दाहाल, कृष्ण शर्मा, मिथल अधिकारी, ध्रुव राई, श्रीमती सिर्जना थापामगर,श्रीमति झूमा भट्टराई,अमर बाहादुर अधिकारी,श्रीमति शोभा धामी,श्रीमति पूजा अधिकारी,श्रीमति लक्ष्मी राई और गोरखा समाज के जिला सचिव एंव समाजके मिडिया प्रभारी तथा पत्रकार टंकप्रसाद दाहाल की अलवा मराठी समुदायके भाई-बहेन एंव महिलाये भी ने भाग लिया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। मूर्ति विसर्जन से पूर्व देवों के देव महादेव व माता पार्वतीके लाल श्रीगणेश जी की विसर्जन की शोभायात्रा यात्रा चेतनाथ ढकाल जी के आवास से शुरू हुई वापीके डूंगरा तालाब से होते हुये हरिया पार्क क्षेत्रसे आगे बडी जहां खाडी की नदी के तट्ट पर पहुंची तबतक रास्ते भर के उस शोभा यात्रा मे सभी द्वारा वैदिक मंत्रो द्वारा श्री गणेश जी गीत-भजन कीर्तन के अलवा गणपति बप्पा मौरिया- मंगल मूर्ति मौरिया आदि जयकारा करते हुये विसर्जन क्षेत्र पर पहुंचे गये थे। फिर ततपश्चात उस वक्त मूर्ति विसर्ज से पूर्व कमला ढकाल की परिवार की अलवा सभी भक्तों ने गणपति बप्पा मौरिया- मंगल मूर्ति मौरिया आदि जयकारा की जयघोष करते हुये अपनी-अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नते मांगी और हरिया पार्क नजिक की खाडी नदीमें प्रस्थान किया तथा विधि विधान से पूजा करते हुए मूर्ति को नदी की धारा में विसर्जित किया गया.l इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गुजरात पुलिस वापी के नेतृत्व में भारी सुरक्षा व्यवस्था का कार्यभार पूरी दिन संभाला था ll उस वक्त ढकाल दम्पति परिवार ने यह कहा की गणेश चतुर्थी की पूजा महोत्सव के पांच दिवसीय विधिवत पूजा एंव आरती और मंत्रोचारण के साथ गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसी लिये हम सब बहुत खुश है। और प्रथम पूज्य भगवान गजानन्द जी से सबके समस्त परिवारों के लिये कल्याण हेतु और सुख शांति के लिए प्रार्थना की, साथ ही उनसे अगले बरस जल्दी आने का आग्रह किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें