35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला NSUI द्वारा चौथम प्रखंड के करुआमोड़ चौक पर NEET परीक्षा में हुए धांधली के खिलाफ जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस दौरान नितिन पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के लीकतंत्र एवं भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया है। NEET पेपर लीक में संगठित भ्रष्टाचार के सबूत मिल चुके हैं, बेईमानी के बावजूद शिक्षा मंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। NEET की परीक्षा निरस्त कर CBI जांच होनी चाहिए एवं शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला क्योंकि उन्हें अपने पूंजीपति मित्रों की चिंता है, युवाओं की नहीं। बिहार के डिप्टी सीएम और BJP नेता नीट में भ्रष्टाचार मान चुके हैं लेकिन अब तक परीक्षा रद्द नहीं हुई। लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर है, NEET परीक्षा को रद्द करके जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की खुद डिग्री सवालों के घेरे में है लेकिन आश्चर्य की बात है वो करोड़ों रुपए के इवेंट करके बच्चों को परीक्षा के गुर बता रहे हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि NEET में घोटाला हुआ है लेकिन इतनी बातें करने वाले प्रधानमंत्री जी चुप हैं। इस दौरान NSUI जिला उपाध्यक्ष सन्नी चौरसिया, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विराट कुमार, छोटू यादव, जितेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, पीयूष राज, बबलू शाह, बीविश पासवान, अभिराज कुमार, सुभाष कुमार, अमित राज, गुड्डू कुमार, अंगद चौधरी, अमित पटेल, अंकित सिंह, अंकित पटेल, रितिक सिंह, चांद आलम, नीरज यादव, नीतीश कुमार, मो. सुफियान आलम, मो. अमजद आलम इत्यादि उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें
  1. पूरे बिहार का घोटाला किया है लेकिन अभी तक कोई पापी पापी लोगों का पुतला जलाया सभी पापी ग़ुलाम बना हुआ है जाती के लिए लेकिन उसने जाती को गुलाम समझ लिया और क्रिस्चन से शादी कर लिया यहां तक कि यादव को स्टेज पर मारा और किसी भी यादव को टिकट नहीं दिया बिहार में देखों वो तो मूर्ख परिवार का लोग है लेकिन जनता सब पढ़ा लिखा है देखों गुलामो कही तुम्हारा पाप कम हो जाय उनको गलत करने से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें