जगदूत न्यूज वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट
गुजरात राज्य के वलसाड जिले की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम के तत्वावधान में कलगाम-फणसा के भगवान श्रीराम के परम प्रियभक्त हनुमान जी के मंदिर के पास हनुमान नगरी के बीएम एंव बीएफ वाडिया हाईस्कूल मे एवं नजदीक के तलाव एवं झील क्षेत्र में पूर्व राज्यमन्त्री एवं धारासभ्य श्री रमणभाई पाटकर की विशेष उपस्थिति में और आरती कंपनी संचालक श्री नीलेशभाई पाटिल के सानिध्य में आरती ड्रग्स लिमिटेड सरीगाम के विभिन्न विभागीय ऑफिसर एंव कामदारों के उपस्थित मे बडी हर्षोल्लास के साथ वुक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजरात राज्य के वलसाड जिले की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम के तत्वावधान में कलगाम-फणसा के भगवान श्रीराम के परम प्रियभक्त हनुमान जी के मंदिर के पास हनुमान नगरी के बीएम एंव बीएफ वाडिया हाईस्कूल मे एवं नजदीक के तलाव एवं झील क्षेत्र में राज्यके पूर्व राज्यमन्त्री एवं धारासभ्य श्री रमणभाई पाटकर की विशेष उपस्थिति में और आरती कंपनी संचालक श्री नीलेश पाटिल के सानिध्य में आरती ड्रग्स लिमिटेड सरीगाम द्वारा बडी हर्षोल्लास के साथ वुक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मे तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे हुए प्रमुख अथिति गुजरात राज्यके पूर्व राज्यमन्त्री एवं धारासभ्य श्री रमणभाई पाटकर जी का गुजरात-महाराष्ट के आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के कंपनी प्रवन्धक एंव संचालक श्री निलेश पाटिल द्वारा भव्य स्वागत एंव सम्मानित किया और विशिष्ट अतिथि सरीगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख श्री कमलेशभाई भट्ट जी का और अतिथिमे गुजरात पर्यावरण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदकारी का और भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन गुजरात प्रान्त प्रमुख विनोद सिंह जी और बीएम एंव बीएफ वाडिया हाईस्कूल संचालक हर्षदभाई शाह जी का और कम्पनी मेनेजर सचिन ताम्बे, विजयकुमार नायर और उपस्थिति पत्रकार एंव सामाजिक कार्यकर्ता सदस्यों का आरती कंपनी द्वारा एंव कार्यक्रम आयोजक द्वारा गुलदस्ते भेंट करते हुए सम्मानित किया!! इस अवसर पर संतोष बनछड़े, आनन्द सिंह,हर्षदभाई धोड़ी, चिराग ओझा,शिवाजी दावरे,राजेश नायक,मयूर रावत,सामाजिक कार्यकर्ता रसिक पटेल तथा कई अन्य कम्पनी के कर्मचारी व कांट्रेक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामजिक कार्यकर्ताने एंव आरती कम्पनी के सेफ्टी मैनेजर ने प्रकृति संरक्षण विभाग के प्रमुख आनन्द सिंह ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करके सरीगाम को एंव सरीगाम क्षेत्रमे सट्टे हुये सभी आसपास के क्षेत्रको हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा सरीगाम और उमरगांव तालुका एंव वलसाड जिला हरा भरा रहे। उन्होंने उपस्थिति अथितियों एंव कम्पनीके तमाम सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे वृक्षारोपण का बहुत ही सटीक ढंग से समझाते हुए सबको वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। और उन्होंने यह कहा की पर्यावरण संतुलन के लिए धरती को हरा-भरा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक संताने पैदा करने के बजाय ज्यादा पौधे लगाएं। उन्होंने पेड़-पौधों की सुरक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की सुरक्षा हम अपने बच्चों की तरह करें तभी पौधरोपण का मकसद पूरा होगा। और कार्यक्रमकी इस अवसर पर पूर्व राज्यमन्त्री एवं धारासभ्य श्री रमणभाई पाटकर जी ने उपस्थिति सभीको सम्बोधित करते हुये आरती ड्रग्स कंपनी द्वारा जो आज वुक्षारोपण किया जा रहा हैं उसके लिये गुजरात सरकार के तरफसे एंव उमरगांव विधानसभा क्षेत्र की ओर से कार्यक्रम आयोजकको एंव आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के तमाम कर्मचारीयों को धन्यवाद व्यक्त कहते हुये यह कहा की वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है । और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए और कार्यक्रम मे भाग लिये हुये सभी सदस्यों को हार्दिक आभार प्रकट किया!! कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल से निलेश पाटिल,विजयकुमार नायर, चिरागभाई ओझा, सचिन ताम्बे,कमलाकर पाटिल एंव हर्षदभाई द्वारा यह जानकारी देते हुये यह कहा की पिछले वर्ष 2023 मे करजगांव की तलाव फलिया मे एक हजार से ज्यादा पेड़ पौदा लगाकार जो कीर्तिमान किया आज इस 2024 मे भी इस हनुमान नगरी-कलगाम मे भी उसे भी ज्यादा मे ज्यादा पेड़ -पौधा लगाकर और उस वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा एंव देखभाल करने का शब्द व्यक्त किये और स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और सरकार के साथ-साथ हम सभीको इसमें योगदान देना होगा इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगले साल भी वृक्षारोपण का यह अभियान जारी रहेगा । अंत मे संचालन मंडल द्वारा सभी आगन्तुगणों को सहित आए हुऐ पत्रकारों का भी धन्यवाद किया।


