जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ले लिया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इसके बाद नीतीश कुमार को बधाईयों का ताँता लगा है। जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक़रीबन 19 सालों से बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। अब एनडीए का हिस्सा बनने के बाद भी लगातार बिहार के जनता की सेवा करते रहेंगे।गोपाल शर्मा ने कहा पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जो काम किया है। उसे मिसाल के तौर पर देखा जाता है। केंद्र की सरकार के साथ दुसरे राज्यों की सरकारें भी उनका अनुसरण करती है। जिला अध्यक्ष ने कहा की पिछले 8 सालों से बिहार में शराबबंदी लागू है। जिसकी वजह से खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में भी सुधार आया है।बात चाहे सात निश्चय योजना की करें या जल जीवन हरियाली अभियान की। इन योजनाओं को राज्य के सभी तबके के लोगों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है। इन योजनाओं की बदौलत पढ़ाई के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीँ गाँव की गली नाली को भी पक्का कर दिया गया है।महिलाओं की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया है। जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतकर आगे आ रही है। राज्य की युवतियों को नौकरियों में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। वहीँ बिहार में आर्थिक सर्वे कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढाकर 75 फीसदी कर दिया है। छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना की मिसाल पुरे देश में दी जाती है। जिससे राज्य की लड़कियों में आत्म विश्वास जगा है। गोपाल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार एक बार फिर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।बधाई देने वालो में महेंद्र कुमार सिंह,रामभवन सिंह कुशवाहा,जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु,नरेंद्र किशोर सिंह,विनय कुमार सिंह,गुलाम मुर्तजा अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा,संजय विश्वकर्मा,प्रेम कुमार पप्पु,विनय विद्यार्थी,राजू पटेल,चंदन कुमार,मनीष कुमार,मुरारी यादव, ओम प्रकाश पटेल,अरमान अहमद गुड्डू,उमेश बिंद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने बधाई दी।
*


