जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद शंकर स्वरूप जन सुराज पार्टी कार्यालय जहानाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। कार्यालय में जन सुराज पार्टी के तरफ से जिला अध्यक्ष श्री विमल शर्मा जी ने शंकर स्वरूप जी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि शंकर स्वरूप को जन सुराज पार्टी में आने से मेरी पार्टी मजबूत हुई है। इनके पास पार्टी में काम करने का लंबा अनुभव रहा है जो कि जन सुराज पार्टी को लाभ मिलेगा। अध्यक्ष ने ये भी कहा कि दो से तीन दिन में सभी विधान सभा में टिकट वितरण हो जाएगा। जिला अभियान समिति श्री गंगा सागर कुंज बिहारी ने कहा कि जहानाबाद तीनों विधान सभा में हमारी जन सुराज पार्टी के द्वारा चयनित उम्मीदवार को हमलोग ने जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर उपस्थित जिला मुख्य प्रवक्ता रूपेश पंकज ने कहा कि पूरे बिहार में जनता बदलाव चाहती है, इसलिए जन सुराज पार्टी का सरकार बनना तय है।इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रमंडल महामंत्री संजय शर्मा, अभियान समिति संयोजक गंगासागर बिहारी , जिला महामंत्री रामबाबू पासवान, जिला मुख्य प्रवक्ता रूपेश पंकज, संगठन युवा अध्यक्ष प्रकाश कुमार उर्फ बाबा नगर अध्यक्ष विकाश कुमार एवं कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार, मखदुमपुर अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी, मखदुमपुर नगर युवा अध्यक्ष नितिन मुकेश, काको प्रखंड के अभियान समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


