21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जहानाबाद जिला कार्य समिति की बैठक जन सुराज पार्टी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला कार्यालय में बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा द्वारा किया गया । इसमें मुख्य रूप से सर्वप्रथम मीडिया प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं छायाकार बंधुओ के साथ दोपहर 12:00 बजे कॉन्फ्रेंस किया गया। इसका मुख्य रूप से जन सुराज पार्टी के सूत्रधार आदरणीय प्रशांत किशोर जी के आगमन को लेकर घोसी के खापुरा मोड़ मैदान में सभा आयोजन किया जा रहा है। उसके संदर्भ में सभी पदाधिकारीयो एवं तीनों विधान सभा के संभावित प्रत्याशियों के साथ चर्चा किया गया। अधिक से अधिक सभा को सफलता बनाने हेतु सभी भावी प्रत्याशी एवं पदाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ जहानाबाद जिला कार्य समिति का बैठक संपन्न किया गया। हम सभी ने शांति से निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अवधेश पासवान तथा अनिल कुमार, महामंत्री रामबाबू पासवान , अभियान समिति संयोजक गंगासागर कुंज, जिला मुख्य प्रवक्ता रूपेश पंकज, बिहारी , जिला युवा अध्यक्ष धीरज कुमार, अनुमंडल संगठन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनुमंडल महासचिव मुकेश कुमार , नगर अनुमंडल अध्यक्षा आशा देवी, जिला महिला अध्यक्ष नाजनी परवीन, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी , मखदुमपुर के युवा प्रखंड अध्यक्ष नितिन मुकेश , घोसी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार के साथ नगर अध्यक्ष जहानाबाद के विकाश कुमार के साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए पदाधिकारी गण।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें