जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से कुल ₹7,500 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया।इस अवसर पर पूरे बिहार राज्य के साथ-साथ जहानाबाद जिला की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर कार्यक्रम में सहभागिता की। जहानाबाद जिला में इस कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद जिला सह माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना श्री अशोक चौधरी जी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर माननीय मंत्री जी का पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने लाभार्थी महिलाओं के साथ जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री विनित कुमार, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, जिला क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा एवं श्री अजय देव, अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, कार्यक्रम के समन्वयक जिले परियोजना पदाधिकारी, जीविका सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला को उसके पसंदीदा रोजगार हेतु प्रथम किस्त के रूप में ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रोजगार प्रारंभ करने के उपरांत आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से न केवल महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीण परिवारों की आमदनी में भी वृद्धि होगी और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बुनियाद और मजबूत होगी। जहानाबाद जिले में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी 07 प्रखंड मुख्यालयों, 19 संकुल स्तरीय संघों, 968 ग्राम संगठनों तथा जिला मुख्यालय में किया गया, जिसमें लगभग 1,85,859 जीविका दीदियों एवं अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रकार जहानाबाद जिले से कुल 1,23,583 जीविका दीदियाँ, 3,242 गैर-जीविका महिलाएँ एवं 5,122 शहरी क्षेत्र की महिलाएँ, अर्थात् कुल 1,31,947 महिलाएँ इस योजना हेतु आवेदन कर चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर प्रस्तुति दी गई।
जहानाबाद में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई शुरुआत , मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


