*भगवान हाई स्कूल मैदान में उमड़ेगा एनडीए का जनसैलाब, बनेगा 2025 से 30 के संकल्पों का संदेशवाहक*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एनडीए का परबत्ता विधानसभा क्षेत्र कल एक ऐतिहासिक जनसमूह का गवाह बनने जा रहा है। शनिवार, 27 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से गोगरी-जमालपुर स्थित भगवान हाई स्कूल का विशाल मैदान एनडीए कार्यकर्ताओं के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ेगा।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार के लोकप्रिय मंत्री सुरेन्द्र मेहता, जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद श्रीमती लवली आनंद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी, पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, लोजपा (आर) की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक,रालोमो प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, हम (से.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह तथा खगड़िया के लोकप्रिय सांसद राजेश वर्मा समेत एनडीए के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। श्री शास्त्री ने कहा कि एनडीए नेताओं का यह सम्मेलन केवल कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2025 से 2030 तक के संकल्पित विजन को मजबूत आधार देने वाला सन्देश साबित होगा। सम्मेलन में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई ऊर्जा का आह्वान होगा। नेताओं का संबोधन, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में नेताओं का भाषण एनडीए की एकजुटता, बिहार के समग्र विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 से 2030 तक बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने हेतु नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की प्रतिबद्धता का उद्घोष होगा।उमड़ेगा जनसैलाब, बतौर प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने दावा किया है कि शनिवार को परबत्ता की धरती पर हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएगी। यह सम्मेलन विपक्ष को करारा जवाब देने के साथ ही यह साबित करेगा कि जनता आज भी विकासपुरुष नीतीश कुमार की नीतियों और एनडीए के नेतृत्व पर अटूट भरोसा करती है।


