जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिलाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के द्वारा ऐतिहासिक बराबर पहाड़ पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास एवं पर्यटन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बराबर पहाड़ पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं। सीढ़ी मार्ग का निर्माण: शेड संख्या-1 से शेड संख्या-6 तक सीढ़ी बनाने के लिए बड़े पत्थरों की कटाई का कार्य संपन्न किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 10.30 फीट चौड़ा सुगम रास्ता तैयार किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा: शेड संख्या-1 से शेड संख्या-6 तक सीढ़ी मार्ग पर लाल बालुपत्थर (Red Sandstone) लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री की यह योजना बराबर पहाड़ को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएँ बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बराबर पहाड़ी स्थित रोपवे के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य मे प्रगति लाते हुए 31 जनवरी, 2026 तक रोपवे का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम को दिया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा भ्रमण में आए स्कूल के बच्चों को बराबर की गुफाओं से संबंधित ऐतिहासिक जानकारी भी दिया गया ।


