26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी गठित टीम के द्वारा मंडल कारा में छापेमारी की

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी तथा गठित टीम के द्वारा आज सुबह मंडल कारा सीतामढ़ी में छापेमारी की गई। मंडल कारा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी की गई। लगभग 2 घंटे तक चले छापामारी के दौरान गठित टीम ने जेल के सभी वार्ड, सेल, रसोईघर, अस्पताल सहित सभी वार्डो की तलाशी ली।इसके अलावा जेल वार्ड के बाहरी परिसर में भी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।मंडल कारा में छापामारी के दौरान अधिकारियों के द्वारा सभी वार्ड एवं सेल की गहनतापूर्वक नियमानुसार जांच की गई। इसके अतिरिक्त जेल का निरीक्षण भी किया गया तथा कैदियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जांच भी की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें