22.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

जिला अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अगस्त 2025 को किया गया था। इसके उपरांत 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निर्धारित थी। इस दौरान जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं जुड़े थे अथवा जिनमें संशोधन की आवश्यकता थी, उनके आवेदन आमंत्रित किए गए।आज 1 सितंबर, दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि है। इस अवसर पर जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अब वे जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि महिला मतदाताओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, उतना ही स्वच्छ, सशक्त और बेहतर मतदान संभव हो सकेगा। जहानाबाद इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसमें राजनीतिक दलों से भी अपेक्षित सहयोग अपेक्षित है। बैठक में यह भी बताया गया कि प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा तथा 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उक्त बैठक मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ साथ निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, 217-घोसी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती अमु अमला, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती शिल्पी आनंद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल श्री राहुल कुमार, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,प्रवक्ता,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री धीरज कुमार,जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी श्री जयप्रकाश केशरी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रो. भूषण कुमार सिंह, जिला प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी श्री उदय कुमार, जिला अध्यक्ष, जनता दल (यूनायटेड) श्री दिलीप कुशवाहा, उपाध्याय, जिला राजद, राष्ट्रीय जनता दल श्री मृत्युंजय सिंह यादव, जिला महासचिव, लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) श्री अरविन्द शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें