*डीएम ने लिया पुनरीक्षण का जायजा, मांगी रिपोर्ट*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी डीएम नवीन कुमार ने मानसी प्रखंड और नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की स्थिति की समीक्षा की। डीएम ने सभी बीएलओ से पूछा कि किसने कितने मतदाताओं का डाटा अपलोड किया है। मानसी प्रखंड में कुल 65 बूथ हैं। यहां 63 हजार 768 मतदाता हैं। इनमें से 24 हजार 395 मतदाताओं को बीएलओ ने फॉर्म बांटे। 16 हजार 127 फॉर्म जमा हुए। 7264 फॉर्म अपलोड किए गए। नगर पंचायत मानसी में 22 बूथ हैं। यहां 20 हजार 511 मतदाताओं के बीच फॉर्म बांटे गए। 7407 फॉर्म बीएलओ ने वितरित किए। इनमें से 5205 फॉर्म जमा हुए। 2400 फॉर्म अपलोड किए गए। डीएम ने कहा कि बीएलओ लगातार मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं। मतदाता जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें ताकि समय पर अपलोड हो सके। मौके पर मानसी बीडीओ राजीव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायत सचिव, बीसीएम और सभी बीएलओ सभी आंगन सेविका आशा फसलेटर समेत दर्जनों मौजूद रहे।


