33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डी.आर.सी.सी.) का औचक निरीक्षण किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने संचालित मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता भत्ता योजनाओं का विस्तार जानकारी प्राप्त किया।‌ डी.आर.सी.सी. केन्द्र पर संचालित आधार सीडिंग कार्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।‌प्रबंधक द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर, 2023 तक 45 एवं जनवरी, 2024 तक 65 लाभार्थियों का आधार बनाया गया है।‌ कुशल युवा कार्यक्रम के तहत माह दिसम्बर, 2023 तक 289 एवं जनवरी, 2024 तक 95 लाभ दिया गया है।निरीक्षण में सहायक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में पांच आईटीआई केन्द्र जुड़े है , जो काफी लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है। वित्तीय कार्य/योजना का जानकारी भी दिया गया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का बिहार राज्य शिक्षा वित्तीय नियम के स्तर पर 95 लंबित आवेदन लंबित है जिसको विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने तीनों योजना के मैनेजर को निर्देश दिया गया कि प्रबंधक, डीआरसीसी द्वारा संचालित तीनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निदेश दिया गया। साथ कॉलेज/महाविद्यालयों में कैम्प आयोजित कर छात्रों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें