22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जीविका जहानाबाद की ओर से आयोजित किया जा रहा है, रोजगार मेला

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जीविका जहानाबाद की ओर से ग्रामीण युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार एवं रोजगार आधारित प्रशिक्षण हेतु बीआरसी भवन ,हाई स्कूल काको जहानाबाद में दिनांक 30 अगस्त 2024 को सुबह 10ः00 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
आप युवा जो भी रोजगार की तलाश में है सभी से अनुरोध है कि 30 अगस्त 2024 को पासपोर्ट साइज की फोटो, पहचान पत्र ,अपनी शैक्षणिक योग्यता के साक्ष्य/प्रमाण पत्र एवं यदि कोई व्यावसायिक सर्टिफिकेट या डिग्री भी आपके पास हो तो उसकी प्रति अथवा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत भी यदि आप प्रशिक्षित है। तो साक्ष्य/प्रमाण पत्र के साथ मेले में शामिल हो। विभिन्न क्षेत्रों से रोजगार प्रदाता एजेंसियां, कंपनियां , फर्म इस अवसर पर उपलब्ध होगी जिनके द्वारा युवाओं को रोजगार हेतु चयनित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें