जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक के संयुक्त दिशा-निर्देश में जीविका मानसी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना डी बी टी लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसी प्रखंड अंतर्गत 02संकुल संघ एवं 91ग्राम संगठन में माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का डी बी टी लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुल 17017जीविका एवं गैर जीविका महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानसी के परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड स्तरीय अलग अलग विभाग के अधिकारीगण ,बीस सूत्री सदस्य, प्रमुख प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायत के मुखिया जी एवं सरपंच साहब के संयुक्त सहभागिता से सम्पन्न किया गया।लाईव कार्यक्रम के दौरान 309 गैर जीविका दीदी ने समूह जुड़ने का सहमति जताई।
कार्यक्रम के बाद प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु ने उपस्थित जीविका दीदी को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रिपोर्ट के अनुसार आज मानसी प्रखंड के अलग-अलग पंचायत के कुल 8467जीविका दीदी के खाता में राशि ट्रांसफर हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने उपस्थित होकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि,बीस सूत्री सदस्य, जीविका दीदी एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मी को धन्यवाद देते हुए कहा समूह का पात्रता रखने वाले सभी जीविका दीदी को रोजगार बढ़ावा हेतु क्रमबद्ध तरीके से राशि दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी का यह कार्यक्रम बिहार ही नहीं भारत का मोडल साबित होगा और सभी दीदी की लखपति सपना साकार करने में जीविका दीदी उद्यमिता की ओर कारगर साबित होगा।
आप सभी की सहभागिता से मानसी टीम खगड़िया जिला में अब्बल होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्तरीय कर्मी सहित जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक शितांशु कुमारी, कुमारी पूजा रानी, कार्यालय सहायक संजीव कुमार,डाटा आपरेटर अविनाश रंजन, अलग अलग पंचायत के जीविका कैडर ने सहयोग किया।
जीविका के तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना डी बी टी लाइव कार्यक्रम का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


