जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के अंतर्गत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से ₹10 हजार की पहली किस्त पहुँचना न केवल एक प्रशासनिक पहल है, बल्कि यह महिला स्वावलंबन और सामाजिक क्रांति की शुरुआत है।उन्होंने कहा कि “सर्वहिताय- सर्वकल्याणाय” की नीति को आत्मसात कर यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मानजनक भविष्य की नींव रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस अद्वितीय निर्णय के लिए उन्होंने हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक उपहार बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा
कि यह राशि महिलाओं के स्वरोज़गार की पहली पूँजी बनेगी, जिससे 75 लाख परिवारों के घरों में आत्मनिर्भरता का दीप जलेगा। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक महिला उद्यमी को ₹2 लाख तक की सहायता देने की भी योजना है।
नीतीश कुमार जी का यह प्रयास बिहार को विकास, समृद्धि और सामाजिक न्याय के नए शिखर पर ले जाएगा। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह योजना अभूतपूर्व है क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी, महिला उद्यमिता को सम्मान और परिवारों को स्थायी आय का स्रोत प्राप्त होगा। यह कदम केवल आर्थिक सशक्तिकरण ही नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का भी आधार बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों में शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता के प्रति नई चेतना का संचार होगा। बबलू मंडल ने कहा कि यह योजना बिहार की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है और महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का सशक्त संदेश है।
महिला स्वावलंबन का नया इतिहास ,75 लाख बहनों को 10-10 हजार की पहली किस्त– बबलू मंडल
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


