जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी अरजपुर गोठ बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी के साथ प्लास्टिक की गैनल में बंद दस लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि अरजपुर गोठ बस्ती में महुआ शराब की तस्करी की जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ की गई छापेमारी के दौरान अरजपुर गोठ बस्ती के ही वार्ड 6 निवासी कुमोद कुमार मंडल पुलिस को देखते ही भागने लगा। लेकिन पुलिस ने खदेर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि गिरफ्तारी शराब कारोबारी के निशान देही पर की गई छापेमारी में प्लास्टिक की गैनल में बंद दस लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है।


