JNA/हरिशेखर यादव
महेडीएवी महेशखूंट के लिए गर्व का क्षण रहा जब विद्यालय के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर–स्तरीय प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 129 पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जिसमें 59 स्वर्ण पदक,65 रजत पदक,05 कांस्य पदक शामिल हैं।यह उपलब्धि डीएवी महेशखंट के इतिहास में पहली बार हासिल की गई है। प्राचार्य हिमांशु नारायण के साथ साथ विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर–4 के विजेताओं का डीएवी महेशखूंट में सम्मान
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


