30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

दिघौन के मोहर्रम मेले में खिलाड़ियों के जोहर ने लोगों को जीता दिल

* मुशायरा में गंगा जमुनी की बयार में पुरी रात झुमते रहे दर्शक*

*मेले के दुसरे दिन अखाड़े में खेल करतब का उद्घाटन कर शुभारंभ कराते जनसुराज के डॉ नीतीश*
JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर -प्रखंड के दिघौन गांव में मोहर्रम पर्व के अवसर आयोजित दो दिवसीय मेले के दुसरे दिन आयोजित खेल करतब के जोहर एवं मुशायरा से दिन का उजाला लोगों के लिए खुशनुमा बना रहा तो वही रात मुशायरा के दिलकशी नज़्म एवं सुर से लोग मदहोश होते रहे। मुशायरा में शायरों ने शायरी का ऐसा समां बांधा की पुरी रात अतिथि एवं ग्रामीण सुध-बुध खो बैठे। वहीं अखाड़े में खेल करतब का उद्घाटन कर जनसुराज नेता डॉ नीतीश कुमार ने ऐसे आयोजन को आपसी सौहार्दता एवं भाईचारा का प्रतीक बताते कहा कि मेले उत्सव में ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं सोहार्द का माहौल में ही नया बिहार, समृद्ध बिहार का सपना साकार हो सकता है। वहीं मंगलवार की रात मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें आए शायरों ने एक से बढ़कर एक मुशायरा की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मुशायरा में भाग ले रहे शायरों में जीशान भागलपुरी, मसूद अकरम कासमी, फैयाज फौजी, शाजिया इकरा प्रतापगढ़ी, रोशन हबीब, रोशनी इंजमाम कटिहारी एवं शम्स तबरेज जैसे मशहूर शायरों ने शिरकत कर अपने शायरी के फन लोगों को दिवाना बना दिया। वहीं उक्त मेले एवं मुशायरा के सफलता को लेकर मेला अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मो तबरेज, मो नैयर आलम, मो जियाउद्दीन, मो तसीर समेत पूरे ग्रामीण का अहम योगदान रहा

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें