30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

दिवंगत कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा का 28वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार बिहार से सुभम चौहान के ब्रजेश बिभु कि रिपोर्ट पत्रकार नगर,खगड़िया। के पी वी स्मृति मंच, बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद, आल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के संयुक्त तत्वाधान में खगड़िया समाहरणालय के अवकाश प्राप्त कार्यालय अधीक्षक दिवंगत कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा का 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि स्मृति सभा का आयोजन रेड क्रॉस भवन में मनाया गया।इस अवसर पर स्मृति शेष कमलेश श्री प्रसाद वर्मा के तैल्यचित्र चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन याद किया गया।स्मृति सभा की अध्यक्षता मंच के संयोजक अरुण कुमार वर्मा ने किया। तथा मंच संचालन केपीवी सोशल डेवलपमेंट के अध्यक्ष डॉ० अरविन्द कुमार वर्मा ने किया।पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव , आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा जी सच्चे अर्थों में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, मिलनसार, मृदुभाषी, सरल स्वभाव, पारदर्शी, बेबाक, ओजपूर्ण वक्ता, बहुयामी प्रतिभा के धनी थे। वह सरकारी कर्मी से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रेरणा का स्रोत थे। वे सदैव गगन के क्षितिज में तारे के तरह चमकते रहेंगे।अध्यक्षीय संबोधन में अरुण वर्मा ने कहा कि उनका व्यक्तित्व कृतित्व जीवनी हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं, वे पूजनीय हैं, उनकी कमी की भरपाई संभव नहीं है किंतु उनके फोटो का दर्शन कर एक नई ऊर्जा मिलती है हम उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराते हैं। उनके परोपदेश को जन-जन तक समाज जनहित में पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने कहा सरकारी कार्य करते हुए समाजिक सोच रखते हुए कमलेश्वरी बाबू सदैव याद किये जाएंगे। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद विधाता ने उनके सपने को साकार करने की बात कही।कर्मचारी यूनियन के नेता चन्द्र शेखर मंडल ने कहां जब तक सुरज चांद रहेगा कमलेश्वरी बाबू का नाम रहेगा। वहीं ए प्ले स्कूल के निदेशक प्रदुषण कुमार ने कहा सरकारी कर्मचारी को सदैव कार्य करने के लिए सीख देते थे।मैके पर प्रभु जी, संजय कुमार, आर पी एफ के सज्जन कुमार,शुभम चौहान बृजेश कुमार, कौशल कुमार सुरेश नायक पी के ठाकुर, उमेश ठाकुर दर्जनों वक्ताओं ने अपने अपने बिचारों को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन ऑल रिपोर्टर्स युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें