जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर के तहत दिनांक 23.03.2026 से विशेष कैंप के माध्यम से बुनियाद केंद्रों में राज्य के दृष्टि दोष से ग्रसित लाभुकों के नेत्र जांच एवं जरूरतमंद होने पर चश्मा वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। यह विशेष शिविर आगामी एक माह तक जारी रहेगा।
सचिव, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती वंदना प्रेयसी के द्वारा स्वयं चश्मा वितरण के कार्यों की दैनिक समीक्षा की जा रही है। सभी बुनियाद केंद्रों में नवाचारी प्रयोग के तहत दृष्टि दोष से ग्रसित लाभुकों के दृष्टि की स्क्रीनिंग एवं चश्मा वितरण किए जाने हेतु 23 मार्च को विशेष ड्राइव का भी शुभारंभ सचिव ,समाज कल्याण विभाग- सह -अध्यक्ष ,कार्यकारिणी समिति, सक्षम द्वारा किया गया ,जिसमें न्यूनतम 100000 अभ्यर्थियों अर्थात प्रति बुनियाद केंद्र में प्रतिदिन औसतन 35 से 40 लाभार्थियों को निशुल्क चश्मा के लाभ से आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। आज कस्तुरबा विद्यालय की 16 छात्राओं का नेत्र परीक्षण बुनियाद केन्द्र, जहानाबाद में किया गया। जहानाबाद जिला में आपके नजदीकी बुनियाद केंद्र जो कि गांधी मैदान ,जहानाबाद के पश्चिम में स्थित है ,में भी निशुल्क चश्मा वितरण हेतु विशेष ड्राइव के तहत लाभार्थियों की स्क्रीनिंग करते हुए, निःशुल्क चश्मे का वितरण किया जा रहा है। किसी भी उम्र के लोग बुनियाद केंद्र में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच कराते हुए, निशुल्क चश्मा प्राप्त कर सकते हैं।
दृष्टि दोष से ग्रसित किसी भी उम्र के बिहार राज्य के निवासी प्राप्त करें,बुनियाद केंद्र में, निःशुल्क नेत्र जांच एवं नि,शुल्क चश्मा का लाभ
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


