26.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

देश विदेश के ज्योतिषों का हुआ महाजुटान, लिए गए कई निर्णय

*तंत्र सम्राट त्यागी बाबा को मिला “लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड 2025” भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष समागम में*

JNA/ Arvind Verma पटना। जय मां कामाख्या के तंत्र सम्राट त्यागी बाबा को भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष समागम एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह 2025 के अवसर पर देश विदेश से पधारे ज्योतिषों की उपस्थिति में “लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजक थे राजज्योतिषी पंडित कृपाराम उपाध्याय और कार्यक्रम के समन्वयक थे एस्ट्रो राजकुमार उपाध्याय। देश विदेश से पधारे ज्योतिषों ने सुबह 09 बजे से संध्या 06 बजे तक सैकड़ों लोगों को निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श दिया। समारोह में आशीर्वाद दाता के रुप में नीदरलैंड, यूरोप के ब्रह्मऋषि सुरेन्द्र तिवारी, साउथ एशिया एस्ट्रो फेडरेशन इंटरनेशनल कमिटी के प्रेसिडेंट आचार्य लक्ष्मण पंथी, गुड़गांव हरियाणा के एडवाइजर गुरु के के स्वामी, महाराज रायसेन भोपाल, मध्य प्रदेश के महामंडलेश्वर पंडित मनेश्वर नंद, बटेश्वरधाम के गिरजाशंकर महाराज, ब्राह्मण समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गौरी शंकर शर्मा “काका” तथा मध्य प्रदेश शासन परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राजोरिया आदि थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें