26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

निर्माणाधीन राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय +2 बालिका उच्च विद्यालय, धरहरा का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन का निर्देश

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय धरहरा ,काको का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस दौरान 520 क्षमता के निर्माण अधीन शैक्षणिक एवं आवासीय विद्यालय की वृहद स्तर पर तथा सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। बताते चलें कि नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय 520 क्षमता का है तथा वर्ग 6 से 12वीं तक के अन्य पिछड़े वर्ग की छात्राओं के शिक्षण हेतु बना है जिससे वे अपने जीवन में बेहतर अवसर प्राप्त कर सके। इस निर्माणाधीन विद्यालय का जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं यथा सोलर पैनल अधिष्ठापन , वर्षा जल संचयन, स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन, वृक्षारोपण, कैंपस डेवलपमेंट ,लाइब्रेरी कंप्यूटर लैब, प्राचार्य कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया, तथा जिला कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया जिससे आगामी शैक्षणिक सत्र से बालिकाओं को यह सुविधा सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।बताते चलें कि वैकल्पिक रूप से अभी डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय दक्षिणी में 88 छात्राएं शिक्षा
प्राप्त कर रही हैं । इसी क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा छात्रावास भवन, प्रशासनिक भवन ,सभा कक्ष, शिक्षक क्वार्टर्स, गैर शिक्षक क्वार्टर मेस भवन आदि का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें