26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

नीति चेतना फाउंडेशन की ओर से दर्जनों लोगों के बीच हुआ कम्बल वितरण

*नि:सहाय का सहयोग हीं असली सेवा है: त्यागी* जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया: गोगरी प्रखंड अंतर्गत बन्नी गांव में दर्जनों असहाय वृद्धजनों को नीति चेतना फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण किया गया। गुरुवार को जागु नगर बन्नी में नीति चेतना फाउंडेशन के बैनर तले शिविर लगाकर नि:सहाय वृद्धजनों के बीच युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि नीति चेतना फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष अनीष सिंह के द्वारा काफी बेहतरीन पहल किया जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड में जागु नगर, बल्लमजान और नया नगर बन्नी के नि:सहाय लोगों को उम्दा किस्म का कंबल भेंट करना काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड से बचाव हेतु नीति चेतना फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण करना सच्ची मानव सेवा को दर्शाता है। श्री त्यागी ने बताया कि इस समय में सुखी संपन्न लोगों को अपने आसपास के नि:सहाय लोगों का ख्याल रखने की आवश्यकता है, तभी हम मानवतावादी इंसान माने जाएंगे। वहीं नीति चेतना फाउंडेशन के जिला संयोजक अमित कुमार मंटू ने कहा कि उनकी टीम लगातार जिले के विभिन्न इलाके में नि:सहाय लोगों को चिन्हित कर उन्हें बेहतरीन क्वालिटी का कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ठंड से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि नीति फाउंडेशन के राज्य संयोजक रोहित ऱजन के विशेष पहल पर जिले के विभिन्न प्रखंड के गांवों में लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी सहयोग नीति फाउंडेशन के माध्यम से नि:सहाय लोगों को पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण वंदेलाल सिंह, अशेसर सिंह, अजीत कुमार पप्पू, नीरज कुमार यादव, अभय कुमार गुड्डू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें