22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

पंचकुंडीय वैदिक हवन के साथ ‘वेद प्रचार सप्ताह’ के बैनर तले ‘संस्कृत सप्ताह’ का समापन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महेशखुंट, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, महेशखुंट में आज पंचकुंडीय वैदिक हवन के आयोजन के साथ ‘संस्कृत सप्ताह’ का समापन हुआ। यह कार्यक्रम ‘वेद प्रचार सप्ताह’ के बैनर तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ, जिसमें विद्यालय के , विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ अर्पित कीं। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—श्लोक वाचन, संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत एवं निबंध लेखन—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा वैदिक परंपरा हमारे ज्ञान और आचार का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं वैदिक ज्ञान के संरक्षण हेतु प्रेरित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें