21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पंचायत स्तर तक जदयू संगठन का होगा पुनर्गठन , बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में गुरूवार को जदयू के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आगामी वर्ष 2025 में होंने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के पक्ष में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पंचायत स्तर पर जदयू संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।इसके लिए अलग-अलग तिथि में सातों प्रखण्ड के प्रखंड अध्यक्षों व नगर परिषद्/नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ सशक्त बूथ- मजबूत बूथ कमिटी तैयार करने के मद्देनजर बैठक की जाएगी;जो आगामी 01 सितम्बर 2024 (रविवार) से प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उक्त बैठकों में हर गांव-घर का उद्धार फिर नीतीश कुमार कार्यक्रम पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा जिसमें आमजनों के साथ साथ युवाओं को विशेष रूप से बताया जाएगा कि वर्ष 2005 से पहले का गांव _ बिहार और 2005 के बाद अर्थात् देश के लोकप्रिय नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल एवं समदर्शी नेतृत्व में सभी तबके के लोगों व समुदायों के सम्मान- सुरक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल -पुलिया,बिजली, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि ,आपदा, शराबबंदी, जाति आधारित गणना इत्यादि के क्षेत्र में बिहार का कितनी तेजी से विकास हुआ है इन सारी बातों को बताया जाएगा । इस अवसर पर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप,प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष रामविलाश महतों,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ,जदयू नेता संजय कुमार उर्फ पप्पू देव,जिला महासचिव दिलीप पोद्दार, अनुज कुमार शर्मा,मो0 फिरदोस आलम, रामछविला कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें