जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार की बालक और बालिका टीमों ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर 14 प्रतियोगिता में दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार, पटना द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी बालिका एवं बालक विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर की किट किस यूनिवर्सिटी स्थित राहुल बोस स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सेमीफाइनल में बिहार ने महाराष्ट्र को 30 _0 से हराया। फाइनल में उड़ीसा को 10 _0 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग फाइनल मैच काफी टक्कर का रहा अंत में टॉस करके निर्णय आया जिसमें उड़ीसा को हार और बिहार को जीत मिला इस बिहार टीम में जहानाबाद जिले से तीन खिलाड़ी खेल रहे थे सुमन कुमारी ,नंदनी कुमारी ,और दीपक कुमार हैं । इन सभी खिलाड़ियों को जहानाबाद स्टेशन परिसर पहुंचने पर प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया और अपने जिले, राज्य एवं राष्ट्र का नाम रौशन करने पर बधाई दी गई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, मिथुन कुमार ,सुबोध कुमार, दीपू कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।


