22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पीपी ज्वेलर्स शोरूम के लूटपाट का 36 घंटा में हुआ उद्वेदन, पुलिस अधीक्षक

जगदूत न्यूज़ ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम

*बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दें*

*बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पीपी ज्वेलर्स शोरूम के लूटपाट का 36 घंटा में हुआ उद्वेदन*

पीपी ज्वेलर्स दुकान में बीते दिन डकैती हुए इसमे 6 अपराधी गिरफ्तार! दूसरे तस्वीर में तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गाँव के निकट एन एच -28 पर वाहन जांच मे 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार, और तीसरे तस्वीर में
डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गाँव से पिता और उसके पुत्र को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ किया गिरफ्तार का तीसरा तस्वीर बेगूसराय पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष ने बुधवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 21 अक्टूबर को दिनदहाड़े हुए पटेल चौक स्थित पीपी ज्वेलर्स दुकान में डकैती लूट कांड का खुलासा कर दिया है । उन्होंने पत्रकार को इस घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को बिहार पुलिस और एसटीएफ पुलिस के सहयोग से दो देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, एक गोली का खोखा, एक पिलेट, एक चाकू एक डायरी, पांच मोबाइल एवं दो बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है! इस घटना में गिरफ्तार अपराधियों में नाव कोठी थाना क्षेत्र के समसा गाँव निवासी मंटुन कुंवर का पुत्र छोटू कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के सोचता थाना क्षेत्र के अनसर गांव निवासी शिवाकांत झा का पुत्र शम्मी कपूर वही मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गाँव निवासी तारकेश्वर झा के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ चंदन झा, साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहां पुरवारी टोला गाँव निवासी नारायण झा का पुत्र संजय कुमार झा उर्फ सोनू, नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा वार्ड नंबर- 13 गाँव निवासी योगेंद्र झा का पुत्र आनंद भारती और छठा अपराधी दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र के मऊ बीहट गांव निवासी प्रवीण कुमार झा के पुत्र सौरभ कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! एसपी ने दावा किया कि इसमें संलिप्त अन्य और अपराधियों को जल्द पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें