23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बोधगया जाने के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के स्थानीय ऊंटा मोड़ पर जदयू कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी जी को उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पटना से बोधगया जाने के क्रम में फूल- माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री जी ने अपने वाहन से उतारकर एक -एक जदयू कार्यकर्ताओं से माला लेकर उनका परिचय लेकर हाल चाल लिया साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एन डी ए के एक एक कार्यकर्ता लगकर लोकसभा के 40 सीट जितने का काम करें।इस मौके पर जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव डॉ निरंजन कुमार अम्बेडकर, अतिपछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू मुखिया, महासचिव मनोज चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सिया देवी,किसान जिलाध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अजय चौरसिया,जिला महासचिव फेकन चौधरी, रणधीर वर्मा,सुनील पाण्डे, गौतम कुशवाहा, धर्मशीला देवी, ऋषव दाँगी, सत्येंद्र कुशवाहा, दिनेश पटेल, ओमप्रकाश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें