जेएनए/सुरेश नायक/आर वर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया ।पंचायत से नगर परिषद क्षेत्र घोषित होने पर नगर परिषद के द्वारा कबीर नगर तथा पत्रकार नगर में गली-गली में सड़क बनाने के लिए नगर परिषद कृत संकल्पित है। नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्र ने वार्ड सदस्य, प्रतिनिधियों,कर्मियों सहित दलवल के साथ पत्रकार नगर व कबीर नगर पहुंचे हालांकि कबीर नगर में तो पूर्व से बिकास है कुछ बचे जगहों को चिन्हत करते दिखे । वही पत्रकार नगर जो मुल भूत सुविधाओं से वंचित था को स्वयं क्षेत्र का हाल जानते गए और कमियों को निर्देश देते देखे गए । नगर परिषद नगर समापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्र ने जगदूत को बताया पत्रकार नगर मूल भूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा पत्रकार नगर में नगर परिषद के द्वारा बर्षो से वंचित मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कराए जा रहे है और कई जगह कार्य पुरा भी हो चुका है। नप प्रतिनिधि ने कहा पत्रकार नगर काफी विकास कार्य से अछुता था जहाँ जहाँ कार्य करने की आवश्यकता है कर्मियों को निदेश दिए गए हैं बोले,कहीं भी भूल से भी विकास कार्य नहीं छुटे । एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा सड़क किनारे पोल पर बिजली को लेकर विद्युत बिभाग से मिलकर समस्या की समाधान कराने की बात कही । उन्होंने गुणवत्ता के सवाल पर कहा मोबाईल नं० जारी किए गए हैं कहीं गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर शिकायत करने की वात कही । उन्होंने सवाल के जवाब में कहा अभी तक मोबाईल द्वारा किसी प्रकार की शिकायतें नहीं आयी है ।ज्ञात हो कि पत्रकार नगर में बिकास को लेकर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर भी पत्रकार नगर क्षेत्र का भ्रमण किए थे और बिकास का भरोसा दिए परन्तु ढांक के तीन पात सावित हुआ । वही पूर्व सदर एमएलए छत्रपति यादव ने भरोसा दिए परन्तु कार्यकाल ही समाप्त हो गया । इस संबंध में .पूर्व जिलाधिकारी राजीव रौशन,आलोक रंजन घोष, अमित पाण्डे को भी पत्रकार नगर निवासी आवेदन देकर गुहार लगाया गया था । नगर परिषद के द्वारा पत्रकार नगर में विकास कार्य देख पत्रकार नगर निवासियों में हर्ष व्याप्त है । मौके पर समाजसेवी प्रकाश राम, बिरेन्द्र कुमार, किरन देवी, वार्ड सदस्य पप्पू यादव, सन्नी कुमार सहित कई वार्ड सदस्य, पत्रकार नगर के नागरिक व नप कर्मी मौजुद थे ।
बोले,नप प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्र पत्रकार नगर नहीं रहेगा मूल भूत सुविधाओं से वंचित दल वल के साथ पहुंचें नप प्रतिनिधि,नापी कार्य शुरू
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


