25.1 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

मथुरापुर मैदान पर दिखेगा जन सैलाब, नीतीश सरकार की उपलब्धियों का होगा गगनभेदी जयघोष

*एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन बनेगा ऐतिहासिक: जदयू*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में सोमवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक ने आगामी 3 सितंबर को मथुरापुर खेल मैदान में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर माहौल गरमा दिया। बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह और संचालन मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में खगड़िया सदर विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजूमदार ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और पंचायत अध्यक्षों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के अटूट एकजुटता और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के स्वर्णिम संकल्प का विराट प्रदर्शन होगा। उन्होंने पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मेलन तक पहुँचने की अपील की। मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने जोशीले अंदाज में कहा कि तीसरी सितंबर को मथुरापुर मैदान खगड़िया की राजनीतिक धड़कनों का केंद्र होगा। यह सम्मेलन पूर्व के सभी आयोजनों से कहीं अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा। 15 से 20 हजार एनडीए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से मैदान मानो जन सैलाब में तब्दील हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक न्याय के नए आयाम गढ़े हैं। सुशासन की इसी नींव पर एनडीए 2025 के विधानसभा चुनाव में और मजबूत होकर लौटेगा। बैठक में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, बीएलए-1 राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, महासचिव फिरदोस आलम सहित अनेक पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे। सुशासन के सार आपके द्वार’ से युवाओं को किया जागरूक , सम्मेलन की तैयारी के साथ-साथ जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मथुरापुर–बखरी रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में छात्र–छात्राओं के बीच सुशासन के सार आपके द्वार अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सात निश्चय, हर घर नल का जल, बिजली और सड़क से लेकर युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं तक—को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार की धड़कन है। सुशासन के चिराग को फिर से जलाने के लिए आवश्यक है कि हर नौजवान, हर अभिभावक 3 सितंबर के सम्मेलन में भाग लें और 2025 में नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। मौके पर नगर परिषद तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुबोध यादव, दिनेश यादव, अंशु कुमार गुप्ता, वंदना कुमारी एवं संगीता कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें