26.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मध्य निषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा जब्त अवैध शराब का किया गया विनष्टिकरण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के आदेशानुसार आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को मध्य निषेध विभाग जहानाबाद एवं विभिन्न थानों द्वारा जब्त अवैध शराब को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। यह कार्य अनुमंडल पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, श्री रजनीकांत तथा अधीक्षक मध्य निषेध, श्री दिलीप पाठक के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस दौरान उत्पाद विभाग के निरीक्षकगण एवं संबंधित पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही। विनष्ट की गई शराब में उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 6668.540 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 636.325 लीटर देशी एवं विदेशी शराब सम्मिलित रही। इस प्रकार कुल 7304.865 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें