*जनहित के कार्य को लेकर मुख्य पार्षद प्रभा ने मानसी सीओ से खुटिया, चकहुसैनी मौजा को जमीन का मांगा विवरण*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से मानसी सीओ अमीर हुसैन से खुटिया एवं चकहुसैनी मौजा का गैर मजरुआ,गैर मजरुआ आम खास, हिन्द कैसर, भुदान, एवं मदिरा धार जमीन का पुर्ण विवरणी की मांग किया, मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलु सिंह ने बताया की जनहित एवं मानसी नगर पंचायत के विकास को लेकर सुची देने कि मांग किया गया। इस संबंध में मानसी सीओ अमीर हुसैन को पत्र जारी कर जमीन की विवरणी की मांग किया गया है। इधर मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताया की विवरणी उपलब्ध होने पर मानसी नगर पंचायत का चहुमुखी विकास होगा।



