जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया मानसी बरौनी कटिहार रेलखंड के मानसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर तीन तक जाने वाली ओवरब्रिज का खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि खगड़िया सांसद ने फूट ओवर ब्रिज का एक मार्च 2019 को शिलान्यास किया था। उसके बाद रविवार को ओवरब्रिज का उद्घाटन मानसी प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के बीच फीता काटकर किया है।
वहीं मौके पर मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। इधर खगरिया सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने कहा कि लगातार खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में विकास की कार्य की जा रही है। वही मौके पर लोजपा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मासूम, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, उमाकांत सिंह,आलम जूनियर डीआरएम, सीनियर डीआरएम आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा, जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।
मानसी में ओवरब्रिज का सांसद चौधरी महबूब अली ने फीता काटकर उद्घाटन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


