31.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मुंगेर में आयोजित परिचर्चा “जापान यात्रा और बिहारी कलाकार” में बफ्टा कलाकारों की भागीदारी

JNA/अजय वर्मा
मुंगेर (बिहार) : राजवीर हाउस, शादीपुर, मुंगेर में रविवार को “जापान यात्रा और बिहारी कलाकार” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बफ्टा (बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) के कई कलाकारों ने आकर्षक उपस्थिति दर्ज करवाई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता हीरो राजन कुमार रहे, जो 11 सितम्बर को जापान यात्रा पर निकलेंगे। वे 20 सितम्बर को टोकियो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेलफेयर में लाइव परफॉर्मेंस देंगे और बिहार, विशेषकर मुंगेर की संस्कृति को विश्व मंच पर प्रस्तुत करेंगे।राजन कुमार की इस यात्रा से भारत और जापान के बीच कला-संस्कृति के रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। जापान से लौटने के बाद मुंगेर में उनके सम्मान में भव्य स्वागत और जुलूस का आयोजन किया जाएगा।परिचर्चा की अध्यक्षता इक़बाल अहमद ने की। उन्होंने कहा कि “मुंगेर फिल्म निर्माण के लिए बेहतरीन जगह है, और हीरो राजन कुमार का यहां होना आने वाले समय में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को बढ़ाएगा।”
कार्यक्रम के सचिव बलवंत शर्मा ने राजन कुमार को “मुंगेर का उभरता सितारा” बताते हुए उनका स्वागत किया।गौरतलब है कि अभिनेता हीरो राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से लाइव शो कर रहे हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। हाल ही में उन्होंने भागलपुर में 5351वां लाइव शो सम्पन्न किया।इस अवसर पर उन्हें निर्मल जैन द्वारा बोधगया से लाए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया, वहीं डॉ. उदय शंकर ने उन्हें “मुंगेर की जरूरत” बताया।परिचर्चा में कलाकार कल्पश्वनी, डिम्पल वर्मा, सृष्टि भारती, इंतज़ार और अभय कुमार पाल ने भी अपने विचार रखे और जापान के विकास मॉडल पर चर्चा की। बफ्टा के सभी कलाकारों ने हीरो राजन कुमार की इस जापान कला यात्रा को मुंगेर के लिए गौरव का विषय बताया और शुभकामनाएं दीं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें