29.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई “माई-बहिन मान योजना

*जहानाबाद: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई “माई-बहिन मान योजना *

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत महिला समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, छात्राओं और ग्रामीण बहनों से मुलाकात कर उन्हें योजना की विस्तार से जानकारी दी और ऑन-द-स्पॉट फॉर्म भरवाकर पंजीकरण शुरू कराया। इस दौरान आभा रानी ने कहा, ये हमारे नेता तेजस्वी यादव की सोच का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को सम्मानजनक स्थान, आर्थिक सहायता, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और पंचायत-स्तर पर प्रतिनिधित्व जैसे बिंदुओं को सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। यह योजना आने वाली सरकार में लागू की जाएगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। आभा रानी ने कहा, “हमारी बहनों को सिर्फ वोट बैंक नहीं, समाज की रीढ़ माना जाना चाहिए। ये योजना सिर्फ लाभ नहीं, सम्मान देने का आंदोलन है। जब तक हर पंचायत की हर महिला योजना से न जुड़ जाए, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और आभार जताया कि कोई नेता उनकी ज़मीनी समस्याओं को लेकर गंभीर है। कई स्थानों पर महिलाओं ने कहा कि अब तक किसी ने इतनी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात नहीं सुनी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें