30.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग 110 (नया 33) एवं राजाबाजार रेलवे ओवरब्रिज प्रदेश की डबल इंजन सरकार की देन हैं

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के वर्तमान सांसद, श्री सुरेंद्र यादव, ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अपनी कथित उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके अथक प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग 110 (नया 33) और राजबाजार रेलवे ओवरब्रिज परियोजना धरातल पर उतरेगा। एनडीए नेताओं ने पिछेल दिनों सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपनी कथित उपलब्धियों का उल्लेख किया था कि उनके अथक प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग 110 (नया 33) और राजबाजार रेलवे ओवरब्रिज परियोजना धरातल पर उतरेगा।इस बयान का खंडन करते हुए कहा कि एनडीए नेताओं ने बताया कि यह दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाएं राज्य की डबल इंजन सरकार की देन हैं। एनडीए नेताओं का कहना है कि वर्तमान सांसद सुरेंद्र यादव और बिहार के प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव हमेशा ही एनडीए सरकार द्वारा किए गए कामों का श्रेय खुद लेने की कोशिश करते हैं। यह प्रवृत्ति न केवल गलत है, बल्कि इससे जनता को गुमराह करने की भी कोशिश की जा रही है। सच्चाई यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 110 (नया 33) का चौड़ीकरण, बाजारों में बाईपास निर्माण और राजा बाजार रेलवे ओवरब्रिज जैसी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण रूप से प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा किया गया है। इन परियोजनाओं के सफल संचालन में पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की कड़ी मेहनत और योगदान है। इस संदर्भ में, वर्तमान सांसद ने अपनी भूमिका को पेश किया है । एनडीए नेताओं का कहना है कि जब से श्री सुरेंद्र यादव सांसद बने हैं, तब से उनका कोई ठोस कार्यक्षेत्र दिखाई नहीं दे रहा। इस पूरे मामले में उन्होंने केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए झूठे प्रेस बयान जारी करते रहते है , जो जनता को भ्रमित करने के लिए हैं। पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, यह परियोजना अब धरातल पर उतरने वाला है जोकि प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू की गई थी और इस कार्यों में मेरी भी अहम भूमिका थी।जब से जहानाबाद की जनता के द्वारा जबसे मुझे जहानाबाद का सांसद चुना गया था तब से मैंने हमेशा इसे प्राथमिकता दिया इसके लिए मैने कई संसद में आवाज उठाया माननीय मंत्री को पत्राचार किया एवं मिलकर इसे प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाने का आग्रह किया उसी का प्रतिफल है आज जहानाबाद और अरवल के विकास के लिए ये दोनों योजनाएं धरातल पर उतरेगा और आप लोगों को बता देना चाहता हु कि जब इन दोनों परियोजना का डीपीआर बन रहा था तब सुरेंद्र प्रसाद यादव संसद सदस्य भी नहीं थे तब यह इनके मेहनत का प्रतिफल कैसे हो गया। वर्तमान सांसद ने अपने बयान में जिन प्रयासों का जिक्र किया, वह वास्तविकता से परे हैं,पूर्व सांसद ने आगे बताया कि ये लोग राजनैतिक रूप से काम चोर हैं इनलोग को अपना करना कुछ नहीं हैं बस दूसरे के कामों का क्रेडिट लेते हैं।जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने इस संदर्भ में कहा, हमारे राज्य में विकास के कार्य डबल इंजन सरकार के तहत तेजी से हो रहे हैं।वर्तमान सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी अपने नेता तेजस्वी यादव की नकल कर रहे हैं जैसे इनके नेता एनडीए सरकार और बिहार के विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा किए कार्यों की क्रेडिट खुद लेकर जनता को दिग्भ्रमित करते हैं उसी तरह वर्तमान सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी हमारे पूर्व सांसद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी के द्वारा किए गए कार्य को अपना बता रहे हैं इनके द्वारा दिए गए बयान माल महाराज के मिर्जा खेले होली मुहावरा को पूरी तरह से चरितार्थ करता है। खुद सांसद कभी जहानाबाद में दिखते नहीं है बस आते हैं और जनता को दिगभ्रमित करके चले जाते है। जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने अपने बयान में कहा, राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, और ये कार्य डबल इंजन सरकार की नीति का परिणाम हैं।सुरेंद्र प्रसाद यादव जनता को बस यही बता दें की अपने 1 साल से ज्यादा के कार्यकाल में उनके द्वारा जहानाबाद लोकसभा के जनता के विकास के लिए क्या कार्य किए गए और संसद भवन में उन्होंने जहानाबाद के विकास के लिए कितने सवाल किए, लेकिन इन सभी सवालों का उत्तर सुरेंद्र प्रसाद यादव नहीं दे सकते क्योंकि अभी तक उन्होंने इस दिशा में कोई कार्य ही नहीं किया है और ना ही संसद भवन में एक भी सवाल अभी तक जहानाबाद एवं अरवल के विकास के लिए उठाया है। अंत में एनडीए नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 110 (नया 33) और राजा बाजार रेलवे ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण कार्य आज धरातल पर उतरने वाले हैं इसके पीछे राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का हिस्सा हैं और इन कार्यों की सफलता में पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का अहम योगदान रहा है। वर्तमान सांसद द्वारा किए गए दावे सिर्फ केवल जनता को गुमराह करने के प्रयास हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे झूठे प्रचारों से बचें और सच्चाई को समझें, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू उपाध्यक्ष राजू पटेल,प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय चौरसिया,जदयू सचिव मनीष शर्मा, मीडिया सेल के अध्यक्ष मधेश्वर यादव, जदयू नेता मनोज चंद्रवंशी, पंकज राकेश , मुरारी यादव,प्रवीण दांगी। उक्त बातें की जानकारी जदयू जिला प्रवक्ता रजनीश बीकू ने दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें