22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एवं भाजपा नेता मनन मिश्रा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह युवा प्रदेश महासचिव रविश अन्ना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते हुए कहा कि रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्य एवं देश के लाखों करोड़ों शोषित-वंचित जमात के लोगों की आवाज़ संसद में बुलंद करेंगे, बिहार जैसे पिछड़े राज्यों में गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवतापूर्ण शिक्षा और बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार के अलावे देश में दलितों, आदिवासियों, अतिपिछड़ों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा सामान्य जाति के गरीबों के लिए देश के उच्चतर न्यायालयों में जज बनने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से बंद रखे गए दरवाजों को खोलने इत्यादि जैसे गंभीर मुद्दों को पहले भी उठाते रहे हैं। श्री अन्ना ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी व एनडीए के घटक दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें