21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

रेलवे सुरक्षा बल 40वां स्थापना दिवस आरपीएफ बैरक खगड़िया में भव्य रूप से केक काट कर मनाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में आरपीएफ का 40 वां स्थापना दिवस आरपीएफ खगड़िया बैरक प्रांगण में बहुत ही भव्य रूप में मनाया गया । इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बरौनी, पुलिस उपाधीक्षक रेल बरौनी, पुलिस निरीक्षक रेल बरौनी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रेल थाना खगड़िया, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रेल थाना मानसी,निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ बरौनी, नगर थानाध्यक्ष खगड़िया, सर्किल पुलिस निरीक्षक खगड़िया,  सिंटू कुमार थानाध्यक्ष चित्रगुपतनगर खगड़िया, थानाध्यक्ष मानसी सुभम कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष मुफस्सिल, महिला थानाध्यक्ष खगड़िया, नगर सभापति खगड़िया, सैकडो डॉक्टर, समाज सेवी, आम जनता, जिला के सभी पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरपीएफ का शस्त्र बल के रूप में 40 वर्ष पूर्ण होने का गैरव प्राप्त होने पर सनादार केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। बच्चनप्ले स्कूल के छोटे छोटे बाल कलाकार के साथ डांस प्रोग्राम का अयोजन किया गया।  साथ ही डेंजर डांस क्लासेज के कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक छोटे बड़े बच्चे ने डांस प्रोग्राम का अदाकारी दिखाया गया। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के 40वा स्थापना दिवस सम्मान समारोह में जितने भी मुख्य अभिभावक आए, सब को स्कोर्ट बैंड से सम्मनित करते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने सभी मुख्य अभिभावक को बुके देकर स्थान ग्रहण करवाया। समय समय पर नाश्ता, पानी इत्यादि से सेवा देते रहें।

Oplus_131072

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें