जगदूत न्यूज शेखपुरा से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट शेखपुरा।जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा टाटी नदी,अगबील चाढ़े व चढ़िहारी सरकारी पथ के किनारे बिना किसी सरकारी अनुमति के लकड़ी माफियाओं द्वारा दर्जनों पेड़ों को काटे जाने को लेकर एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में दायर याचिका संख्या-108/2023 की आज पीठ के जुडिशियल मेंबर जस्टिस बी.अमित स्थालेकर व एक्स्पर्ट मेंबर डा.अरूण कुमार वर्मा सुनवाई करेंगे.सुनवाई पुर्व जिले के डीएम व लकड़ी माफियाओं को जवाबी हलफनामा दाखिल करना है जबकि जिले के एसपी व जमुई जिले के डीएफओ द्वारा जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया गया है.सुनवाई में भाग लेने के लिए अरशद कोलकाता पहुँच गए है.आज की सुनवाई पर लकड़ी माफियाओं समेत पत्थर माफियाओं की भी नजरें टिकी हुई है.कयास लगाया जा रहा है कि अब जिले में एनजीटी व सरकारी मापदंडों के विरूद्ध चल रहे पत्थर व स्टोन क्रशर के ख़िलाफ़ एनजीटी में याचिका दायर की जाएगी.जिसकी तैयारी जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे हैं.जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
नई खबरें


