44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी जांच में जुटी पुलिस, बम निरोधक दस्ते ने परिसर की जांच

*न्यायालय हुआ खाली,चचाओं का दौर जारी*
जेएनए/ आर आर वर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया। खगड़िया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। वहीं देखते ही देखते व्यवहार न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बम निरोधक दस्ते समेत डॉग स्क्वाड बुलाए गए। कोर्ट परिसर समेत न्यायालयों में जांच की गई। बताते चलें कि आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। कोर्ट के गेट को बंद कर दिया गया। वहीं, कोर्ट गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल आम और खास लोगों की जांच करते देखे गए। जेएनए के अनुसार सदर एसडीपीओ वन मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, चित्रगुप्तनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एके झा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी दल-बल के साथ पहुंच गए। वहीं जांच कार्य में लगे पुलिस के एक अधिकारी ने इतना बताया कि करीब 10 बजकर 50 मिनट पर फोन आया कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वे तुरंत दल-बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया।
जानकारों का कहना है धमकी भरे ई-मेल कोर्ट के एक कार्यालय को मिला। इधर कोर्ट में कार्यों की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग मामले को जानने-समझने को सक्रिय दिखे।इधर जांच टीम की मॉनीटरिंग कर रहे इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने इतना बताया कि अब तक कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। निगरानी सख्त कर दी गई है। कोर्ट आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है।
इधर खगड़िया एसडीपीओ वन ने बताया कि एक संदिग्ध वस्तु होने की सूचना पर हमारी टीम सक्रियता के साथ-साथ अपनी भूमिकाओं का नाबाहन किया। हालांकि जांच-पड़ताल जारी है। अब तक कोई संदिग्ध सामान, वस्तु नहीं मिलने की खबर है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें