41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बलुआही कब्रिस्तान का हुआ सौंदर्यीकरण, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

*33 लाख की लागत से हुआ विकास कार्य, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर विशेष जोर*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या–19 स्थित बलुआही कब्रिस्तान में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। इस सौंदर्यीकरण कार्य पर करीब 33 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बताया जाता है कि बलुआही कब्रिस्तान लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उपेक्षित स्थिति में था। नगर परिषद द्वारा यहां सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, परिसर को व्यवस्थित करने तथा आवश्यक संरचनात्मक सुधार के लिए विशेष योजना के तहत कार्य कराया गया। अब इस विकास कार्य के पूरा होने से यह स्थान पहले की तुलना में अधिक साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुविधाजनक दिखाई देगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का लक्ष्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास को भी समान महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान जैसे पवित्र स्थलों का सम्मानजनक और व्यवस्थित होना आवश्यक है, ताकि वहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार सड़क, नाला, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, कुआं जीर्णोद्धार तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बलुआही कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण भी इसी विकास श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नगर परिषद क्षेत्र के अन्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद खगड़िया का प्रयास है कि शहर के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य हो, ताकि किसी भी मोहल्ले या समुदाय को उपेक्षित महसूस न हो। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद शाहिद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नसीम उर्फ लंबू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नौशाद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुमार, तौसीफ आलम सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नगर परिषद द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण से न केवल परिसर की व्यवस्था बेहतर हुई है। बल्कि आने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने नगर सभापति अर्चना कुमारी और नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर परिषद खगड़िया द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों को शहर के समग्र विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें