22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

शमा प्रवीण ने महिला के साथ मिलकर घर घर जाकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया

जगदूत न्यूज़ खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला शाखा है।इसकी स्थापना भारत में महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।इस स्थापना दिवस समारोह पर महिला नगर अध्यक्ष शमा प्रवीण ने महिला के साथ मिलकर घर घर जाकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया, साथ ही नारी न्याय मुहिम से जुड़ने की बात कही। नारी न्याय महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार, न्याय,समानता और सशक्तिकरण से जुड़ी बाधाओ का आंदोलन है।

शमा प्रवीण ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने त्याग, संघर्ष और बलिदान से पार्टी को आगे बढ़ाया है। भाजपा की सत्ता में हमें मानसिक और आर्थिक गुलामी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील किया कि वह मोदी सरकार की विफलताओ को जन-जन तक पहुंचाने लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करे।इस स्थापना दिवस पर जय हिन्द नारे के साथ मैं प्रतिज्ञ लेती हुॅं कि देश में बढ़ती मॅंहगाई, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा को मिटाने के हमेशा अपनी आवाज को बुलंद करुंगी।समाज में धर्म,जाति,लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेद-भाव का हर स्तर पर विरोध करुंगी। देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ुगी। कांग्रेस के सिद्धांत आधी आबादी को मिले पुरा हक, समान जिम्मेदारी और समान अवसर को सफल बनाने की पुरी कोशिश करुंगी। पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं पुरी मेहनत और लगन से काम करुंगी।मेरा बूथ, मेरी जिम्मेदारी है। इस मौसम पर नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कांग्रेस नेत्री गायत्री भारती, रंजीत सहनी,पिंकी कुमारी,प्रभा देवी,सुशीला देवी, कविता देवी,बौनी देवी,पुजा देवी, गुड़िया देवी, सुलोचना देवी,पुनम देवी आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें