*राष्ट्रपति भवन के अल्पाहार समारोह में माननीय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के साथ शामिल हुए माननीय सांसद राजेश वर्मा, महामहिम राष्ट्रपति सहित वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात*
JNA संपादक अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आयोजित अल्पाहार समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी, खगड़िया के माननीय सांसद राजेश वर्मा जी तथा अन्य माननीय सांसदगण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय सांसद राजेश वर्मा जी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति महोदया के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सरलता और सौम्यता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली, विनम्र एवं प्रेरणास्पद है तथा उनसे हुई यह मुलाकात सुखद रही। कार्यक्रम के उपरांत माननीय सांसद राजेश वर्मा जी ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न माननीय सांसदगण से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान खगड़िया लोकसभा क्षेत्र एवं बिहार राज्य से जुड़े जनहित, विकास, आधारभूत संरचना, किसानों, युवाओं तथा आमजन की समस्याओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


