32.9 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

सेवानिवृत शिक्षक सह नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार ठाकुर हुए सम्मानित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी मानसी, खगड़िया, सेवानिवृत शिक्षक सह नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार ठाकुर हुए सम्मानित। नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय मानसी में नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त की अध्यक्षता में आज दिनांक 28/01/2024 दिन रविवार को शिक्षा व नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक सह नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार ठाकुर को संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त व सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि अजित कुमार सिंह के द्वारा पुष्प माला, अंग बस्त्र, पेन व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बेलदौर प्रखण्ड के डाकपाल विद्यानन्द विद्यार्थी थे। गरिमामय उपस्तिथि विश्व हिन्दू परिषद खगड़िया के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नु, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की , उपाध्याय विवेक भगत, अकादमी के सक्रिय सदस्य संजय जैसवाल, समारोह के स्वागताध्यक्ष के रुप में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह प्रशिक्षक जे के जवाहर थे। दिपक कुमार ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे समाज में आज भी गरिब तबके के लोगों को जानकारी के अभाव में सही शिक्षा नहीं मील पाती है उन्हें हर संभव मदद करना है, किशोर व युवा वर्ग के कुछ छात्र नशा में लिप्त रहते हैं, उन्हें नशा मुक्ति के उपाय और फायदे बताना है। अभय कुमार बिक्की व विवेक भगत ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ छात्रों को खेलना भा जरुरी है ताकि मानसिक व शारारिक विकास हो। नितिन कुमार चुन्नु , जे के जवाहर , संजय जैसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि अध्यात्म और खेल नशा मुक्ति का ससक्त साधन है। मौके पर मौजूद नशा मुक्त भारत की सह संस्थापक कुमारी रेणु, खुश्बू कुमारी, लिट्ल स्टार शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, मंयक कुमार, नंदिता आर्या, संगिता देवी मौजूद थी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें